फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   450 meter tunnel will made in chamba

चंबा में 450 मीटर लंबी सुरंग से गुजरेंगे वाहन

Fri, 19 May 2017 04:51 PM IST
विनोद चमोली/ अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
विनोद चमोली/ अमर उजाला, चंबा (टिहरी) Updated Fri, 19 May 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
450 meter tunnel will made in chamba
- फोटो : Demo Pic

पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी ऑल वेदर रोड योजना परवान चढ़ने की उम्मीद जगी है। ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर चंबा में आबादी क्षेत्र को बचाने के लिए प्रस्तावित सुरंग निर्माण को लेकर कुहासा छंट गया है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट में 450 मीटर क्षेत्र की मिट्टी व चट्टानें सुरंग निर्माण के लिए उपयुक्त पाई गई है। चारधाम राजमार्ग परियोजना ने सुरंग का एलाइनमेंट केंद्र सरकार परिवहन मंत्रालय को भेजने के साथ ही डिजाइन को फाइनल करने की तैयारी में जुटा है। सुरंग दिखोलगांव-मंज्यूड़ के बीच से होकर उत्तरकाशी राजमार्ग पर गैस गोदाम के पास निकलेगी।
विज्ञापन


योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कुछ माह पूर्व हाईवे का सर्वे कार्य किया गया था, जिसमें चंबा नगर क्षेत्र में हाईवे से सटी हुई आबादी क्षेत्र आ रही थी। ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग पर बाईपास बनाने के लिए सुरंग निर्माण के लिए सर्वे किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मलेशिया से आए हुए विशेषज्ञों ने प्रस्तावित भूमि की मिट्टी और चट्टानों की जांच के लिए परीक्षण किया था। रिपोर्ट में मिट्टी और चट्टानें सुरंग बनाने के लिए उपयुक्त पाई गई हैं। इसे देखते हुए चारधाम राजमार्ग परियोजना ने सुरंग निर्माण के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने 450 मीटर सुरंग का एलाइनमेंट स्वीकृति के लिए परिवहन मंत्रालय केंद्र सरकार को भेज दिया है। सुरंग निर्माण होने से चंबा नगर के 24 दुकानें और 12 आवासीय भवनों को अन्यत्र शिफ्ट नहीं करना पड़ेगा।


चंबा में सुरंग निर्माण के लिए मिट्टी और चट्टानों की टेस्टिंग रिपोर्ट सही आई है। सुरंग का एलाइनमेंट एप्रुवल के लिए केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। उम्मीद है जल्द ही स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।             
- पीके मौर्य, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, चारधाम राजमार्ग परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed