फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   44 motorways of Doon district closed due to rain, movement of vehicles disrupted

Dehradun News: बारिश से दून जिले के 44 मोटर मार्ग बंद, वाहनों की आवाजाही बाधित

Thu, 13 Jul 2023 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
44 motorways of Doon district closed due to rain, movement of vehicles disrupted
लगातार हो रही बरसात से बुधवार को जिले में 44 मोटर मार्ग मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध रहे। इनमें लोनिवि अस्थायी खंड चकराता के अंतर्गत चार राज्य मार्ग दारागाड़-कथियान-त्यूनी मोटर मार्ग, साहिया, क्वानू मोटर मार्ग, हरिपुर इच्छाड़ी क्वानू मिनस मोटर मार्ग, मीनस अटाल शामिल हैं। जबकि 39 ग्रामीण मार्ग और एक पुरोड़ी-रावना-डाम्टा मोटर मार्ग है। सड़कों के बंद होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी और गंतव्य स्थानों तक पहुचंने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

लोनिवि प्रांतीय खंड के अंतर्गत मौलधार, सेरकी मोटर मार्ग, लोनिवि अस्थायी खंड के चकराता के डांगुठा, डिरनाठ-पुरटाड, माखटी-पोखरी-ककनोई, टूंगरा मोटर मार्ग, रड़ू मुन्धौल, सूई-कचाणू, कथियान डान्नुठा, बगूर, रोहटा खंड से अटाल मोटर मार्ग, क्यारापुल कोटा म्युन्ढा, रोटा खंड से अटाल, अणु चिल्हाड़, अटल सैंज, सावडा (छाचुवा खंड) मेगवा डुगरी, मोटर मार्ग अवरूद्ध रहे।
विज्ञापन

लोनिवि के अस्थायी खंड साहिया के अंतर्गत क्सार पुल डामटा से साहिया, कौरवा क्वानू, बिजऊ-कुइथा खतार, समरजैन, बुभऊ सम्पर्क मार्ग, फेडूलानी-मलेथा, मयार गांव-कोटा-मैलाथ-धारिया, हमराउ ललऊ मसराड एक्शटेंशन से मलेथा दातनू बडनू, बैराठ खाई-बडो-जंदो गांगरो मोटर मार्ग, मंगरोली, नाराया लोरली, समरजैन, भुपाव मोटर मार्ग अवरूद्ध रहे। लोनिवि पीएमजीएसवाई कालसी अन्तर्गत पिवनल मोटर मार्ग, मेघाटू, गडूल सकरोल, गौराघाटी मोटर मार्ग, लाखामण्डल नाडा, खारसी मोटर मार्ग सिल्लीखड कुनैन, बनियाना एमॅआरके खारसी लिंक मार्ग, डिरनाड मोटर मार्ग अवरूद्ध रहे। इन्हें खोलने के लिए प्रशासन की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
चकराता और कालसी में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त
बरसात के कारण चकराता और कालसी में कुछ क्षेत्रों में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसे ठीक कराया जा रहा है। बरसात में गंगा नदी का जलस्तर 338.17, यमुना का जलस्तर 452.62 और टोन्स नदी का जलस्तर 633.60 तक पहुंच गया है। जिले में बारिश से विद्युत व्यवस्था बाधित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed