फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   427 Gentleman cadets will passout Ima pop 2018

आईएमए पीओपी: 427 जेंटलमैन कैडेट्स ने ड्रिल स्क्वायर पर किया कदमताल, लहराया 108 फीट ऊंचा तिरंगा

Fri, 07 Dec 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Dec 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
427 Gentleman cadets will passout Ima pop 2018
आईएमए

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में बृहस्पतिवार को जेंटलमैन कैडेट्स ने आठ दिसंबर को होने वाली परेड की तैयारियां पूरी कीं। आईएमए के कमांडेंट ले. जन. एसके झा ने कमांडेंट परेड की सलामी ली। इस मौके पर 427 जेंटलमैन कैडेट्स ने ड्रिल स्क्वायर पर परेड की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुईं कमांडेंट परेड में 347 भारतीय और 80 विदेशी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। शनिवार को आईएमए से कुल 427 जेंटलमैन कैडेट्स पासआउट होकर सेनाओं का हिस्सा बन जाएंगे।
विज्ञापन


आईएमए कमांडेंट ले. जन. एसके झा ने परेड की सलामी लेने के बाद कैडेट्स में जोश भरा। उन्होंने कहा कि सेना की प्रतिष्ठा अब उनके कंधों पर है। सैन्य अफसर बनने की राह पर अग्रसर कैडेट्स ने कड़ी मेहनत के बूते यह सम्मान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सेना के मूल सिद्धांत चरित्र, सामर्थ्य, प्रतिबद्धता और करुणा के जरिये इसे बनाए रखें। उच्च आदर्श व उत्कृष्टता उनके कार्यों में प्रतिबिंबित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सैन्य अफसर की अपने साथी जवानों के प्रति भी जिम्मेदारी बनती है। उसके भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करें।

विदेशी कैडेट्स को उन्होंने प्रशिक्षण में सकारात्मक दृष्टिकोण व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। कमांडेंट ने कहा कि यहां न केवल उन्होंने जीवनभर के लिए दोस्त बनाए हैं बल्कि अपने देश का भी बहुत अच्छे ढंग से प्रतिनिधित्व किया है।

कड़े प्रशिक्षण से गुजरकर अब वह अपने देश की सेना का हिस्सा बनने को तैयार हैं। आईएमए में विकसित एकजुटता का यह भाव आने वाली वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और उनसे निपटने में कारगर सिद्ध होगा। इस दौरान सेवारत व सेवानिवृत्त सेना अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे।

आईएमए में लहराया 108 फीट का तिरंगा

भारतीय सैन्य अकादमी में 108 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया गया। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल और आईएमए कमांडेंट ले. जन. एसके झा ने ध्वजारोहण किया। 

बृहस्पतिवार को आईएमए के ऐतिहासिक शहीद स्मारक पर 108 फीट के तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ हवा में लहराता तिरंगा हर किसी को गर्व की अनुभूति करा रहा था। इस दौरान कमांडेंट ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना जागृत करता है।

यह ध्वज न केवल गर्व की अनुभूति कराता रहेगा बल्कि देश के लिए समर्पित रहने की सीख भी देगा। यह हमेशा जेंटलमैन कैडेट्स को प्रेरणा देता रहेगा। इस दौरान सैन्य अफसरों एवं जेंटलमैन कैडेट्स ने राष्ट्रगान के साथ यह प्रतिज्ञा ली कि वह सदैव मातृभूमि की सेवा करते रहेंगे और राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा रखेंगे। 

यह ध्वज चकराता रोड के नजदीक स्थित युद्ध स्मारक परिसर में है। यहां से गुजरने वाले लोग भी राष्ट्रीय ध्वज देखकर गर्व महसूस करेंगे। वहीं, नवीन जिंदल ने कहा कि राष्ट्र ध्वज देखकर लोगों के भीतर देशभक्ति की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह का कई अन्य राज्यों में भी राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया है। यह अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed