{"_id":"5c759e9fbdec224b57505fb6","slug":"41551212191-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगमकर्मियों का आंदोलन 10 दिनों के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगमकर्मियों का आंदोलन 10 दिनों के लिए स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगमकर्मियों का आंदोलन 10 दिनों के लिए स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एसीपी का लाभ पूर्व की भांति दिए जाने, कर्मचारियों के वेतन का भुगतान माह के पहले हफ्ते में किए जाने और शासनादेश के अनुरूप चालक संवर्ग का वेतनमान 4600 रुपये किए जाने जैसी मांगों को लेकर लामबंद रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने फिलहाल अपना आंदोलन 10 दिनों के लिए टाल दिया है। परिषद पदाधिकारियों की मंडलीय प्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा के साथ हुई वार्ता के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन टालने का निर्णय लिया।
विभागीय अधिकारियों व संगठन पदाधिकारियों के बीच में इस बात पर सहमति बनी कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार सीनियर फोरमैन एवं अन्य संवर्ग के कर्मचारियों की एसीपी संशोधन और रिकवरी पर रोक लगाई गई है। इस प्रकरण में न्यायालय के निर्णय के उपरांत ही कोई कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों के वेतन का भुगतान पहले सप्ताह में किए जाने पर सहमति बनी कि इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई होगी। वेतन के बकाया एरियर का भुगतान किए जाने पर अधिकारियों ने कहा कि महाप्रबंधक (संचालन) के आने के बाद इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
कार्यालय सहायक से केंद्र प्रभारी, यातायात निरीक्षक के पदों पर पदोन्नति के मुद्दे पर सहमति बनी कि इस संबंध में मुख्यालय को अवगत कराया जाएगा। शासनादेश के अनुरूप चालक संवर्ग को 4600 ग्रेड पे दिए जाने के मुद्दे पर निर्णय लिया गया कि ग्रेड पे का लाभ देने की कार्यवाही पहले ही की जा चुकी है। आखिरकार अधिकारियों के बाद वार्ता के उपरांत पदाधिकारियों ने आंदोलन फिलहाल 10 दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
बैठक में सहायक महाप्रबंधक मुकुल पंत, सहायक महाप्रबंधक कार्मिक पूजा केहरा, सहायक महाप्रबंधक वित्त रजनीश गुप्ता के अलावा क्षेत्रीय मंत्री राकेश पेटवाल, प्रेम सिंह रावत, मनीष कुमार, प्रवीण सैनी व जल सिंह शामिल थे।