फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवा बोले, जैश-ए-मोहम्मद का नाम मिटा देना चाहिए

युवा बोले, जैश-ए-मोहम्मद का नाम मिटा देना चाहिए

Wed, 27 Feb 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
युवा बोले, जैश-ए-मोहम्मद का नाम मिटा देना चाहिए
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के 12 दिन बाद मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना ने पटलवार किया। वायुसेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई शिविर ध्वस्त कर दिए। इस बात की खबर मिलते ही युवाओं ने आतिशबाजी, भारत माता की जय व जय हिंद के नारे लगाकर और रैली निकाल कर जश्न मनाया। अमर उजाला से बातचीत में युवाओं ने अपने विचार साझा किए। कई युवाओं ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद का नामोनिशान मिटा देना चाहिए और पाकिस्तान को इस पलटवार से सीख लेने की जरूरत है।
----
भारत की तरफ से पलटवार पाकिस्तान को एक सीख की तरह लेना चाहिए। उन्हें अब पता चल गया होगा कि भारत चुप रहने वालों मेें से नहीं है। वैसे जंग किसी भी मसले का समाधान नहीं है।
विज्ञापन

-आकाश तोमर, छात्र डीएवी पीजी कॉलेज
---
हमारी सेना बहुत बहादुर सेना है। हम चाहते हैं कि हमारी वायुसेना, जलसेना और थलसेना तीनों मिलकर पाकिस्तान को करारा जवाब दें। ये हमारे शहीदाें की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंशु खेतान, छात्रा बीएफआईटी
----
पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत थी और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठन का नाम ही मिटा देना चाहिए। तभी पाकिस्तान को सबक मिलेगा।
-सिमरन सिंह, छात्रा
----
उनके देश में राशन-पानी रोक कर हमने पहले ही आधी कार्रवाई कर दी थी। बाकी कसर हमारी वायुसेना ने पूरा कर दी है। पाकिस्तान कौ अभी और सबक सिखाने की जरूरत है।
-प्रदीप सिंह नेगी, एचडीएफसी बैंक में कार्यरत
----
भारत के 40 से ज्यादा शहीद जवानों के बदले मैं पाकिस्तान के हजारों आंतकवादियों को मरते देखना चाहती हूं। अपनी सरकार पर मुझे पूरा भरोसा है। यह कदम पहले ही ले उठाना चाहिए था।

-मानसी खुल्बे, सामाजिक कार्यकर्ता
----
शांति बनाए रखने की बात को लेकर हमारी सरकार सबसे पहले आगे आती है। ताकि किसी का कोई नुकसान ना हो, लेकिन पाकिस्तान पीछे हट कर धोखा देता है। यह उनके लिए सीख है।
-विशाल पंवार, धर्मपुर निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed