फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड ने अरुणाचल को 10 विकेट हराया

उतराखंड ने अरुणाचल को 10 विकेट हराया

Tue, 12 Feb 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड ने अरुणाचल को 10 विकेट हराया
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अंडर-19 महिला वन डे लीग एंड नॉकआउट टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश और मेघालय ने मिजोरम को हराकर चार-चार अंक हासिल किए।
बीसीसीआई के महिला अंडर-19 वन डे लीग एंड नॉकआउट टूर्नामेंट में सोमवार को प्लेट ग्रुप के दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच उत्तराखंड और अरुणाचल के बीच सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल की टीम को उत्तराखंड के गेंदबाजों द्वारा शुरुआती झटके मिले। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने की वजह से पूरी टीम 80 रनों पर ढेर हो गई। सलामी बल्लेबाज एस. यास्मीन (07) को निशा मिश्रा ने और रेनू (0) को रितिका ने जल्द आउट कर टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद शिवांगी त्यागी ने टिककर खेलते हुए एक छोर से 29 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। बल्लेबाज मेघा ने 08, जे. यापा ने 4, फामिता व तनुश्री 3-3 व ऋषिका और के. कैथ शून्य रन बनाकर आउट हो गए। उत्तराखंड की ओर से गेंदबाजी में ज्योति गिरि ने चार, निशा मिश्रा ने दो व लक्ष्मी और रितिका ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने मैच को बिना विकेट गवांए जीत लिया। सलामी बल्लेबाज कंचन परिहार 27 व राघवी 45 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

इधर, तनुष क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर दूसरे मुकाबले में मेघालय ने टॉस जीतकर मिजोरम को पहले बल्लेबाजी के लिए आंमत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिजोरम की टीम 33.2 ओवर में पूरे विकेट खोकर 95 रन बना सकी। टीम के लिए स्वाति ने 36, सागरिका ने 13 व एस. रॉय ने 10 सर्वाधिक रन बनाए। वहीं, अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। मेघालय कीगेंदबाज डिफी ने तीन वाहलांग और रूबी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघालय की टीम ने मैच को शेष आठ विकेट रहते जीत लिया। टीम के लिए रूबी चटर्जी ने 22 व हजोंग ने 28 सर्वाधिक रन बनाकर मैच जीत लिया। 30 रन अतिरिक्त बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed