फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   माही, आस्था और तनुष एकेडमी की जीत

माही, आस्था और तनुष एकेडमी की जीत

Tue, 05 Feb 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
माही, आस्था और तनुष एकेडमी की जीत
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शहर में चल रहे 72वीं जिला क्रिकेट लीग में सोमवार को विभिन्न मैदानोें पर तीन मुकाबले खेले गए। इसमें माही क्रिकेट एकेडमी ने वीर क्रिकेट एकेडमी, आस्था एकेडमी ने सुद्धोवाला टाइगर्स और तनुष क्रिकेट एकेडमी ने साई ग्रेस एकेडमी को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
रेंजर्स मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में साई ग्रेस एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे विकेट खोकर 145 रन बनाए। टीम के लिए विवेक ने 50 रनों की पारी खेली। साहिल ने 27, अमित ने 17 व हर्ष ने 12 रन बनाए। 17 रन अतिरिक्त के रूप में आए। तनुष के गेंदबाज प्रमोद, आयुष व रोहित ने तीन- तीन विकेट चटकाए। जवाब में तनुष एकेडमी ने मैच को शेष पांच विकेट रहते जीत लिया। सलामी बल्लेबाज पवन ने 45 व तनुष गुसांई ने 46 रन बनाए। प्रतीक ने 44 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

उधर, रामराज एकेडमी के ग्राउंड पर दूसरे मैच में पहले खेलते हुए सुद्धोवाला टाइगर्स की पूरी केवल 85 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से नवीन ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। 27 रन अतिरिक्त से आए। आस्था के लिए दीपेंद्र ने चार व मिहिर ने तीन विकेट झटके। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्था की टीम ने सात विकेट पर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज दीपेंद्र ने 28 रन बनाए। 30 रन अतिरिक्त बने। तीसरा मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर खेला गया। मैच में माही एकेडमी की टीम ने ब्रजेश यादव के 88, सार्थक के 74 व के नेगी के 54 रनों की मदद से निर्धारित 40 ओवर में दो विकेट पर 242 रन बनाए। जवाब में वीर एकेडमी की पूरी टीम महज 76 रनाें पर सिमट गई और मुकाबला 166 रनों से हार गई। टीम की ओर से मयंक ने 16, दीपक ने 16 व राहुल ने 13 सर्वाधिक रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed