{"_id":"5c1aae0ebdec2256986d1e70","slug":"41545252366-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन के बजाए सुबह नगर कीर्तन निकालेगा सिख समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन के बजाए सुबह नगर कीर्तन निकालेगा सिख समाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने दिन के बजाए सुबह नगर कीर्तन निकालने का निर्णय लिया। सभा के अध्यक्ष हरचरण सिंह चन्नी ने कहा कि यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए नगर कीर्तन सुबह निकाला जाएगा।
बुधवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता में चन्नी ने बताया कि श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार की ओर से गुरु गोविंद सिंह का 352वां प्रकाश पर्व पांच जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा गोविंद नगर रेसकोर्स से शुरू होकर हरिद्वार रोड, महाराजा अग्रसेन चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचेगा। सुबह पांच बजे से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसमें पंथ के रागी जत्थे एवं कथा वाचक हाजरी भरेंगे। नगर कीर्तन के लिए श्री गुरुग्रंथ साहिब को नए रूप में बड़े ट्रॉले के ऊपर सजाया जाएगा। जहां पर कीर्तनी जत्थे के बैठने की भी व्यवस्था रहेगी। शाम को छह बजे गुरुद्वारा गोविंद नगर रेसकोर्स में कीर्तन दरबार होगा, जिसके बाद लंगर बरताया जाएगा। इस मौके पर एमजे सिंह, गुरनाम सिंह, डीपी सिंह, गुरप्रीत सिंह छाबड़ा, सुरेंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, सतपाल सिंह, जत्थेदार हरविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह राजा, गुरदीप सिंह सहोता आदि मौजूद रहे।