{"_id":"5bdcb709bdec2269aa2a1c0c","slug":"41541191433-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य से नन्हे मुन्नों ने दिया गंगा बचाव का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य से नन्हे मुन्नों ने दिया गंगा बचाव का संदेश
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
होली स्टेप मांटेसरी स्कूल, साकेत कॉलोनी, अजबपुर कला के 18वें वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्नों ने नृत्य प्रस्तुुति से गंगा बचाव का संदेश दिया। इसके अलावा पंजाबी, कुमाऊंनी, नेपाली, अंग्रेजी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर एनएचपीसी के सेवानिवृत्त सीएमओ इंजीनियर योगेंद्र प्रसाद ने मुख्य अतिथि और विधायक उमेश शर्मा काऊ ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
स्कूल की ओर से नगर निगम के सभागार में शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ कक्षा दो, तीन और चार के बच्चों ने मां दुर्गा की वंदना कर किया। इसके बाद पीकेजी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में विजेता बच्चे प्रियांशी, हृयांशी, दिव्यांश नेगी, इशिता नेगी, कार्तिक चौहान को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बच्चों ने कलर्स ऑफ इंडिया विषय पर नृत्य की प्रस्तुति देते हुए गंगा बचाव का संदेश दिया। इस अवसर पर विभा थपलियाल को बेस्ट टीचर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव में स्कूल के निदेशक सुनील मदान, प्रधानाचार्य गीतू मदान, मित्रानंद बड़ोनी, डॉ. दिनेश कुमार, प्रेम चंद शर्मा, मंजू रमोला, नीलम जोशी, मंजू अधिकारी आदि मौजूद रहे।