फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कैरन कंपनी ने जीती आईएमए क्रॉस कंट्री

कैरन कंपनी ने जीती आईएमए क्रॉस कंट्री

Sat, 20 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कैरन कंपनी ने जीती आईएमए क्रॉस कंट्री
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भारतीय सैन्य अकादमी की क्रॉस कंट्री दौड़ में कैरन कंपनी ने जीत हासिल की है। क्रॉस कंट्री दौड़ में एक साथ 810 जेंटलमैन कैडेट्स दौड़े थे। इसमें जेंटलमैन कैडेट शिवकांत यादव ने गोल्ड मेडल हासिल किया।

आईएमए में शुक्रवार को क्रॉस कंट्री दौड़ को आईएमए कमांडेंट ले.जन. एसके झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईएमए के कैडेट्स की फिटनेस को दिखाती यह दौड़ 12 किलोमीटर की थी। इसमें जेंटलमैन कैडेट्स ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया। 742 अंकों के साथ भगत बटालियन की कैरन कंपनी पहले पायदान पर रही। जबकि 706 अंकों के साथ भगत बटालियन की बसंतर कंपनी दूसरे और 706 अंकों के साथ ही मानेकशॉ बटालियन की जैसोर कंपनी तीसरे स्थान पर रही। क्रॉस कंट्री में अलामिन कंपनी के जीसी शिवकांत यादव ने 38.16 मिनट में दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल जीता। डोगरा कंपनी के जीसी हिमांशु कश्यप 38.32 मिनट के साथ दूसरे और अलामिन कंपनी के जीसी अभिषेक राय 38.39 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद कमांडेंट 15 और चीफ इंस्ट्रक्टर 15 के बीच टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) का खेल हुआ। इस मौके पर भारी संख्या में जीसी, सेना के अधिकारी और उनके परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed