{"_id":"5baa9ceb867a557fe732c121","slug":"41537907947-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में 50 रक्तदाताओं ने किया महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में 50 रक्तदाताओं ने किया महादान
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी में 50 रक्तदाताओं ने किया महादान
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डीएवी महाविद्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मंगलवार को निश्चय छात्र संगठन की ओर से आयोजित शिविर में 50 रक्तदाताओं ने महादान किया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।
मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित शिविर का देवीदत्त जोशी, भूपेंद्र कठैत, सुरेंद्र राणा, विजेंद्र रावत, विजय रावत, आकाश रावत, आशीष थापा और वासुदेव जखमोला ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के समन्वयक अमित चंद्रा ने बताया कि 18 से 65 वर्ष आयु का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह के अंतराल में सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। निकाले गए रक्त की पूर्ति शरीर में 48 घंटों के भीतर हो जाती है। वहीं, अन्य तत्वों की पूर्ति में 90 दिन का समय लगता है। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने वालों के आगे आने से जरूरतमंदों को आसानी से रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है।
विज्ञापन
शिविर को सफल बनाने में मुकेश रावत, गोविंद कठैत, मनीष बागड़ी, राजन नेगी, सूरज खत्री, विवेक कंडारी, रोहित कर्णवाल, नवोद परमार, आशुतोष चौहान, आर्यन रावत, निशांत चौहान, गोल्डी रावत आदि ने सहयोग दिया।
--
दो अक्तूबर को एसजेए में लगेगा शिविर
देहरादून। सेंट जोजफ्स एकेडमी (एसजेए) में दो अक्तूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। एसजेए एल्युमिनाई एसोसिएशन के प्रवीण चंडोक ने बताया कि रोटरी क्लब, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यह शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें उन्होंने अधिक से अधिक सदस्यों से शिविर में रक्तदान की अपील की है।