फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जलस्तर बढ़ाने से पहले हो 415 परिवारों का पुनर्वास

जलस्तर बढ़ाने से पहले हो 415 परिवारों का पुनर्वास

Fri, 21 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ाने से पहले हो 415 परिवारों का पुनर्वास
नई टिहरी। राज्य सरकार की ओर से टिहरी बांध का जल स्तर बढ़ाने की अनुमति दिए जाने का बांध प्रभावितों ने विरोध किया है। उन्होंने जलस्तर बढ़ाने से पहले चिह्नित 415 परिवारों का पुनर्वास और झील के कारण भूस्खलन से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को नंदगांव में आयोजित प्रभावितों की बैठक में बिना पुनर्वास के सरकार की ओर से झील का जलस्तर आरएल 830 मीटर तक बढ़ाए जाने की अनुमति देने का पुरजोर विरोध किया गया। प्रभावितों ने कहा कि वर्ष 2010 में अचानक जलस्तर आरएल 830 तक बढ़ने से दर्जनों गांव भूस्खलन की चपेट में हैं। भूस्खलन से प्रभावित 415 परिवार पुनर्वास को चिह्नित है, लेकिन वर्षों बाद भी सरकार और टीएचडीसी प्रभावितों के पुनर्वास को भूमि उपलब्ध नहीं करवाई गई, जिसके चलते प्रभावित परिवार जीर्णशीर्ण हो चुके घरों में खतरे की साये में रहने को मजबूर है। उन्होंने चिह्नित परिवारों के पुनर्वास किए बिना जलस्तर न बढ़ाने, टीएचडीसी की कोर्ट में लगाई याचिकाएं वापस लेने, जिन गांवों के 75 फीसदी परिवारों का पुनर्वास हो गया है, वहां के अवशेष 25 फीसदी परिवारों को भूखंड समेत अन्य सुविधाएं देने, प्रभावितों के पुनर्वास को चिह्नित वन भूमि प्रकरण का निराकरण करने और नंदगांव के बांध प्रभावितों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा ने कहा कि टीएचडीसी बांध प्रभावितों के पक्ष में सरकार की ओर से लिए जा रहे हर निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दे रही है, वहीं सरकार टीएचडीसी पर मेहरबानी कर जलस्तर बढ़ाने की अनुमति दे रही है। मामले में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से मिलेगा। इसके बाद आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में प्रधान प्रदीप भट्ट, राजेंद्र कुमांई, जगदंबा सेमवाल, राम सिंह, मंगसीरी देवी, शूरवीर सिंह, उम्मेद सिंह, गंगा देवी, बृहस्पति, रूकमणी देवी, देवी, अंजू देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed