फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक

उतराखंड के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक

Wed, 12 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक
उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सीआईसीएससीई की 22वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स मीट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण समेत कुल 13 पदक अपने नाम किए। उत्तराखंड के 11 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

सात से नौ सितंबर तक इलाहाबाद के सेंट जोजेफ्स कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड की अनाहत ग्रेवाल ने चक्का और गोला फेंक में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि भाला फेंक में वह मामूली अंतर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। तान्या मोदी ने भी चक्का फेंक में स्वर्ण और गोला फेंक में रजत पदक जीता। इशिता भार्गव ने 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। विधि थपलियाल और शरण्या गर्ग ने अपने-अपने वर्ग की तीन किमी रेस वॉक में स्वर्ण पदक जीता। अनीशा केडिया ने 100 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद ने अनु सिंह ने रजत पदक जीता। श्रीने ने तिहरी कूद और प्रेक्षा जालान ने 400 मीटर में कांस्य पदक अपने नाम किया। कोच सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सभी स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed