{"_id":"5b918f71867a557ff0706180","slug":"41536266097-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुम हमें वोट दो, हम तुम्हें सुविधाएं दिलाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम हमें वोट दो, हम तुम्हें सुविधाएं दिलाएंगे
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
‘तुम हमें वोट दो, हम तुम्हें सुविधाएं दिलाएंगे’ एमकेपी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव से दो दिन पहले आम सभा में प्रत्याशियों ने कुछ इसी अंदाज में नारे लगाए। प्रत्याशियों ने वादा किया कि अगर वह सत्ता में आए तो कॉलेज की समस्याएं दूर कराने के प्रयास करेंगे। प्रत्याशियों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्रों से मतदान में शामिल होने की अपील भी की।
बृहस्पतिवार को कॉलेज के सभागार में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. तुष्टि मैठानी ने प्रत्याशियों और संगठनों को लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पालन करने की नसीहत दी। इसके बाद प्रत्याशियों ने कॉलेज में कैंटीन, शौचालय, पुस्तकालय में नई पुस्तकों के मुद्दों पर जोर दिया। डॉ. मैठानी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज में गठित चुनाव कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को मतदान के दिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही सरकार की ओर से पर्यवेक्षक जफर खान चुनाव पर नजर बनाए रखेंगे। जबकि कॉलेज के सभी शिक्षक चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग देेंगे। वहीं डॉ. चेतना पोखरियाल ने कहा कि कॉलेज में चुनाव को लेकर पहली बार आम सभा को आयोजन किया गया। सभा में प्राचार्य डॉ. सुनीता कुमार, डॉ. रेनू सक्सेना, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. नीलम घिल्डियाल, डॉ. ऋचा कांबोज, डॉ. नीतू त्रिपाठी समेत कॉलेज के शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।
प्रत्याशियों ने ये किए वादे
अध्यक्ष पद की उम्मीदवार चेतना नेगी ने कहा कि समस्याओं को हल करने के लिए समस्याओं के पीछे के कारणों को जानना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के सहयोग से ही कॉलेज की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। अध्यक्ष प्रत्याशी सोनिया गौतम ने कहा कि कॉलेज में मच्छरों की समस्या से हर कोई परेशान है। इस समस्या को दूर करने के लिए समय समय पर फॉगिंग कराई जाएगी। एबीवीपी से अध्यक्ष प्रत्याशी चीनू चौहान ने कहा कि छात्राओं से जुड़े सुरक्षा के मुद्दों पर काम किया जाएगा। निवेदिता राज ने कहा कि छात्राओं की मदद के लिए सदैव तैयार रहूंगी। मानसी आर्य ने कहा कि छात्राओं के सहयोग से ही कॉलेज की पहचान आगे बढ़ाई जा सकती है। निर्दलीय विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रत्याशी कल्पना नयाल ने कहा कि कॉलेज में छात्राओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जाएगा। एनएसयूआई प्रत्याशी अंकिता ने कहा कि यूनिवर्सिटी से जुड़ी समस्याओं को दूर कराया जाएगा। एबीसीएस प्रत्याशी अनीशा जौहरी ने कहा कि कॉजेल को बड़े कॉजेलों की तरह बनाने के लिए काम किया जाएगा, जिससे विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राएं नंबर एक पर अपना स्थान बनाने के लिए सक्षम बन सकें। निर्दलीय प्रीति ने कहा कि कॉलेज में कैंटीन बनाने और कॉलेज भवन की मरम्मत करने के लिए काम किया जाएगा। कोषाध्यक्ष की उम्मीदवार तानिया गुसाईं ने कहा कि कॉलेज के सुधार के लिए सभी छात्राओं का मत अनिवार्य है। नाजिश अंसारी ने कहा कि छात्राओं की रुकी छात्रवृत्ति को शुरू कराने का काम किया जाएगा। नेहा सोनी ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी का सही उपयोग कर कॉलेज की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रचार सामग्री से पटा कॉलेज परिसर
एमकेपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव अंतिम चरण में है। इससे पहले छात्राओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने चार्ट पेपर से कॉलेज परिसर को भर दिया है। विभिन्न पद के प्रत्याशियों ने अपने नाम के साथ पद लिख कॉलेज में लगाए हैं।