फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधायक जोशी को महिलाओं ने बांधी राखी

विधायक जोशी को महिलाओं ने बांधी राखी

Sat, 25 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
विधायक जोशी को महिलाओं ने बांधी राखी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

भाजपा मसूरी मंडल की ओर से रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। झूला घर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में स्थानीय विधायक गणेश जोशी ने हर बार की तरह वर्ष भी रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधायक जोशी को राखी बांधी। इस दौरान लोक गायक मनोज सागर की शानदार प्रस्तुति पर महिलाओं के साथ जोशी भी थिरकने को मजबूर हो गए।
शुक्रवार को बहनों ने विधायक गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने जोशी को तिलक लगाने के बाद मिठाई खिलाई। विधायक गणेश जोशी ने भी बहनों को राखी के बदले उनकी रक्षा का वचन और उपहार देकर भाई का फर्ज निभाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी ने शिरकत की। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. जोशी ने पहाड़ में बढ़ते अवैध निर्माण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटी है तो वहीं भूमाफिया बड़ी संख्या में नाले और खालों पर कब्जा कर सरकार की इस योजना को पलीता लगा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि बड़ी संख्या में बहनों ने मेरी कलाई पर राखी बांधकर जो प्यार दिखाया, वह अनमोल है। मैं भी सदैव उनकी रक्षा और हर सुख दुख में हमेशा साथ रहने का संकल्प लेता हूं। उन्होंने कहा कि जीवन के हर सुख दुख में मुझे उनका भरपूर साथ और सहयोग मिला है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, अनिल गोदियाल, मदन मोहन शर्मा, मीरा सकलानी, पुष्पा पडियार, अनीता धनाई, अनीता पुंडीर, सरोजनी कैंतुरा, अनीता सक्सेना, राकेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed