{"_id":"5b6f50b64f1c1bee258b47e4","slug":"41534021814-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास कंट्री प्रतियोगिता में दौड़े छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास कंट्री प्रतियोगिता में दौड़े छात्र
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति ने लायंस क्लब मसूरी के सहयोग से सातवां ‘रन फॉर नेशन’ क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के 348 बच्चों ने प्रति भाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को माल रोड स्थित गढ़वाल टैरेस से पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग में मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की आशा ने प्रथम और सनातन गर्ल्स इंटर कॉलेज की आशा राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय के रजत रांगड प्रथम और घनानंद इंटर कॉलेज के कृष्णा दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में सेंट लॉरेंस हाई स्कूल की श्र्ष्टि रावत प्रथम और मसूरी गर्ल्स की किरन रमोला द्वितीय रहीं। अंडरँ-17 बालक वर्ग में घनानंद के रजित प्रथम और सेंट लॉरेंस के राहुल कुमार दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में सेंट लॉरेंस की सिमरन पंवार पहले और वाइनवर्ग एलन स्कूल की हिमांशी दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट लॉरेंस के विकास रावत प्रथम और निर्मला इंटर कॉलेज के सूरज मिश्रवाण द्वितीय रहे। अंडर-10 बालिका वर्ग में सेंट लॉरेंस हाईस्कूल की सीमा प्रथम और सनातन गर्ल्स की प्रियंका द्वितीय रहीं। अंडर-10 बालक वर्ग में सेंट लारेंस के रोहित शाह पहले और भूपेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, एमपीएस खुराना, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल और लायंस क्लब अध्यक्ष सुनील बख्शी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर कैंटबोर्ड सभाषद पुष्पा पंडियार, मनोरंजन त्रिपाठी, सुनील पंवार, सेमुअल चंद्र, अरविंद सोनकर, कविता नेगी, ऊषा चौधरी, गजेंद्र नेगी आदि उपस्थित थे।