{"_id":"5b66137c4f1c1bee748b7ec9","slug":"41533416316-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी नहीं मिलेगी पानी की किल्लत से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी नहीं मिलेगी पानी की किल्लत से निजात
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भी नहीं मिलेगी पानी की किल्लत से निजात
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर के कई इलाकों में रहने वाले एक लाख से अधिक लोगों को रविवार को भी पानी की किल्लत से निजात नहीं मिल सकेगी, क्योंकि दो दिन पहले टूटी लाइन शनिवार को भी ठीक नहीं हो पाई है। हालांकि जल संस्थान टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करने का दावा कर रहा है लेकिन कई क्षेत्रों में पानी नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है।
बांदल जलस्त्रोत से प्रतिदिन जल संस्थान को दस एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) यानी एक करोड़ लीटर पानी उपलब्ध होता है, जिसे जल संस्थान 18 इंच की लाइन के जरिये वाटर वर्क्स लाता है। जहां से उसे पीने योग्य बनाकर दिलाराम बाजार, राजपुर रोड, करनपुर, हाथीबड़कला, विजय कॉलोनी, धामावाला बाजार, पलटन बाजार, चकराता रोड, इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला सहित करीब एक लाख की आबादी को सप्लाई किया जाता है। बृहस्पतिवार रात भारी बरसात से लाडपुर डील नाले के पास निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होने से बांदल जलस्त्रोत की 18 इंच की पाइपलाइन टूटकर बह गई थी। जिससे उक्त इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई।
जल संस्थान अधिकारियों के मुताबिक कुछ इलाकों को दिन और कुछ को शाम में पानी की सप्लाई की जा रही है। वहीं जिन क्षेत्रों में पानी की ज्यादा किल्लत है ऐसे इलाकों में टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है। शनिवार को करीब 50 टैंकरों भेजे गए हैं।
विज्ञापन
कोट :::
लाइन ठीक करने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। बरसात के कारण कार्य करने में दिक्कत हो रही है। संभावना है कि सोमवार को आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
- सुधीर कुमार शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक, जल संस्थान