फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिलाओं के विरोध पर दूसरे सिरे से गरजी जेसीबी

महिलाओं के विरोध पर दूसरे सिरे से गरजी जेसीबी

Wed, 18 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के विरोध पर दूसरे सिरे से गरजी जेसीबी
रुड़की। रामनगर की गली नंबर दो में कुछ अतिक्रमण हटाने के बाद महिलाओं के विरोध के चलते प्रशासनिक टीम लौट गई और शिवमंदिर की तरफ से अभियान चलाया। इस दौरान लोग अतिक्रमण बचाने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाते रहे, लेकिन टीम के आगे किसी की नहीं चली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने रामनगर में जेल के सामने पहुंची। जैसे ही टीम ने दो दुकानों और एक घर के आगे नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाया दो महिलाएं भड़क गई। महिलाएं एएसडीएम प्रेमलाल के सामने कार्रवाई का विरोध करने पहुंच गई। इनका कहना था कि सबसे ज्यादा अतिक्रमण शिवमंदिर की साइड से है। यहां लोगों ने मकान की दूसरी मंजिल में जाने के लिए सीढ़ी सड़क पर बना दी है। ऐसे में पहले वहां से अभियान चलना चाहिए। महिलाओं का विरोध देखकर प्रशासन की टीम कुछ अतिक्रमण हटाकर लौट गई और शिवमंदिर के सामने से अतिक्रमण तोड़ना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पीएसी तैनात रही। जिसकी वजह से कोई विरोध नहीं कर पाया। रामनगर की दो नंबर गली की स्थिति यह थी कि हर तीसरे मकान का गेट नाले के ऊपर बना था। प्रशासन की ओर से लाल निशान लगवाने के बाद कई लोगों ने मकान का गेट कटवाकर अंदर रखवा दिया था।
विज्ञापन

10 फीट तक सड़क पर कब्जा
रामनगर की दो नंबर गली की स्थिति यह थी कि लोगों ने अपने मकान जमीन से ढाई से तीन फीट ऊंचे उठा रखे हैं, ऐसे में मकानों तक पहुंचने के अधिकांश लोगों ने रैंप बनवा रखे हैं। इससे स्थिति ऐसे हो गई कि उस मकान स्वामी ने आठ से 10 फीट सड़क पर कब्जा कर दिया था। नाली पर भी अतिक्रमण कर दिया था। कुछ लोगों ने इन रैंपों की आड़ में गमले भी लगा रखे हैं। कुछ ने मकान के आगे सड़क पर आठ फीट तक टाइल्स तक लगवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद से लोगों की बहस
शिव मंदिर से जैसे ही अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई तो निवर्तमान पार्षद पंकज सतीजा भी मौके पर पहुंच गए। जिन लोगों के मकानों के आगे का अतिक्रमण टूट रहा था, वे पार्षद पर बरस पड़े। इस दौरान उन्होंने पार्षद को खरी खोटी सुनाई। इस पर पार्षद भी भड़क गए।
20 दिन पहले लगाए थे लाल निशान
प्रशासन ने 20 दिन पहले रामनगर की दो नंबर गली में नाले के ऊपर लाल निशान लगाए थे। उसके बाद कुछ लोगों ने तो नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटा दिया था, कुछ ने नहीं हटाया था। मंगलवार को जेसीबी अतिक्रमण तोड़ने गई तो अपने घर के आगे अतिक्रमण बचाने के लिए लोग तरह तरह के बहाने बनाने लगे।

तीन, चार और पांच नंबर गली का अतिक्रमण हटेगा
कार्रवाई के दौरान दो नंबर गली के लोगों ने तीन, चार और पांच नंबर गली में सड़कों और नालियों पर हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने इन गलियों की जांच करने के लिए नगर निगम को आदेश दे दिया है। जल्द प्रशासन की ओर से निशान लगाकर इन गलियों का भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान ये रहे उपस्थित
एएसडीएम प्रेमलाल, कानूनगो राजेश त्यागी, पटवारी अनिल गुप्ता, पटवारी संदीप सैनी, पटवारी सुभाष, रजित कोटियाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed