{"_id":"5b490bdd4f1c1b4d748b47ce","slug":"41531513821-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के 13 अवर अभियंता स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के 13 अवर अभियंता स्थानांतरित
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कई साल से एक ही जगह पर जमे बिजली विभाग के 13 अवर अभियंता शुक्रवार को स्थानांतरित कर दिए गए। स्थानांतरित अवर अभियंताओं में कई राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे थे और बिजली कटौती को लेकर उनके खिलाफ काफी शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। स्थानांतरण के बाबत ऊर्जा सचिव राधिका झा की ओर से आदेश जारी किया गया है।
स्थानांतरण के तहत भगवानपुर में तैनात मांगेराम को अल्मोड़ा, अल्मोड़ा में तैनात शेर पाल को भगवानपुर औद्योगिक एरिया, भगवानपुर में ही तैनात सतीश कुमार को उत्तरकाशी के चिल्यालीसौड़, चिल्यालीसौड़ में तैनात दिलीप कुमार को विद्युत वितरण खंड भगवानपुर स्थानांतरित किया गया है। विद्युत वितरण खंड देवप्रयाग में तैनात संजीव कुमार को भगवानपुर हरिद्वार और किच्छा में तैनात आशीष काला को विद्युत परीक्षण खंड पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया गया है। पिथौरागढ़ में तैनात उमेश सिंह राणा को विद्युत वितरण खंड किच्छा, किच्छा में तैनात रमेशचंद आर्य को विद्युत वितरण खंड द्वितीय अल्मोड़ा भेजा गया है। इसी प्रकार अल्मोड़ा में तैनात भुवनचंद्र उप्रेती को विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा से किच्छा, विद्युत वितरण खंड सितारगंज में तैनात गुलजार अहमद को पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया गया है। विद्युत वितरण खंड पिथौरागढ़ में तैनात राजेंद्र प्रसाद पाठक को सितारगंज और विद्युत वितरण उपखंड हरबर्टपुर देहरादून में तैनात कालूराम को सतपुली भेजा गया है। मुनीश कुमार को कालूराम के स्थान पर भेजा गया है। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बताया कि कई अवर अभियंता बीते कई साल से दुर्गम इलाकों में तैनात थे जबकि कई ऐसे अभियंता हैं जो कई साल से सुगम में तैनाती पाए हुए थे। शिकायतों के बाबत ऊर्जा सचिव ने जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इसके अलावा स्थानांतरित अवर अभियंताओं को तत्काल कार्यमुक्त करने और नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के बाबत नियंत्रण अधिकारियों को निर्देशित किया है।