फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाइक सवारों ने कांग्रेसियों पर किया प्राणघातक हमला

बाइक सवारों ने कांग्रेसियों पर किया प्राणघातक हमला

Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने कांग्रेसियों पर किया प्राणघातक हमला
रुड़की। कलियर विधानसभा क्षेत्र में यूथ कांग्रेस के चुनाव में वोट डालने जा रहे कार सवार कार्यकर्ताओं को अचानक हाईवे के पास 15-20 बाइक पर सवार करीब पचास हमलावरों ने रोक लिया। कार पर पथराव शुरू किया गया। सभी कांग्रेसी जान बचाने के लिए गाड़ी से उतरकर गांव की ओर भागे। हमलावरों ने उनका पीछा किया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने हमलावरों को खदेड़ दिया। इधर, घायल हुए तीन कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जियाउल हक निवासी रामपुर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रामपुर से सेंट्रो कार में वह कार्यकर्ता तसलीम, अरशद फरमान के साथ बढ़ेड़ी राजपुतान में पिरान कलियर विधानसभा के यूथ कांग्रेस के चुनाव में वोट डालने निकले थे। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर आरआर सिनेमा के पास अचानक 15-20 बाइकों पर सवार पचास से अधिक लड़कों ने उनकी गाड़ी रोक लिया और लाठी डंडों तथा पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। जिसके चलते उन्होंने गाड़ी से उतरकर खेतों के रास्ते गांव की ओर दौड़ लगा दी। लेकिन हमलावर पीछा करते हुए गांव की तरफ बढ़ने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हमलावरों पर पत्थर फेंक कर किसी तरह उन्हें खदेड़ दिया। घटना से हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल पैैदा हो गया। दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया। इस दौरान जिया उल हक को गंभीर चोट आई है। घायलों की ओर से चार नामजद युवकों समेत कई अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसी कैमरे से आरोपी हमलावरों की पहचान की जा रही है। एसएसआई हर पाल सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। जयल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed