{"_id":"5b43c7be4f1c1b3d5e8b4a5f","slug":"41531168702-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल प्रदेशभर में जमकर होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल प्रदेशभर में जमकर होगी बारिश
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज और कल जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक लगभग पूरे कुमाऊं और गढ़वाल के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में बारिश का अनुमान है। विशेषकर कुमाऊं के सभी जिलों और गढ़वाल के चमोली, पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 11 जुलाई को पूरे कुमाऊं क्षेत्र के साथ ही गढ़वाल के देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।