{"_id":"5b15a05e4f1c1b684d8b4b93","slug":"41528143966-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर यू अप फॉर इट कैंपेन के जरिये मिशन रिस्पना से जुड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर यू अप फॉर इट कैंपेन के जरिये मिशन रिस्पना से जुड़ रहे लोग
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
‘आर यू अप फॉर इट’ मुहिम के जरिये मिशन रिस्पना से अधिक से अधिक लोग जुड़ रहे हैं। यह मुहिम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से 19 मई को कैरवान गांव से शुरू किए गए रिस्पना पुनर्जीवन अभियान के तहत चलाई जा रही है। साथ ही ‘मिशन रिस्पना : रिस्पना टू ऋषिपर्णा’ के फेसबुक पेज, यू-ट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी लाइक बढ़ रहे हैं।
‘आर यू अप फॉर इट’ मुहिम का उद्देश्य आगामी 15-16 जुलाई को रिस्पना के किनारे लगाए जाने वाले ढाई लाख पौधों के अभियान में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करना है। ताकि, अभियान सफल हो और पर्यावरण से संबंधी अन्य अभियानों को भी शुरू करने में मदद मिल सके। रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने ‘मिशन रिस्पना : रिस्पना टू ऋषिपर्णा’ नाम से फेसबुक पेज बनाया है, जिसे अब तक करीब 200 लोग लाइक कर चुके हैं।
इसके अलावा यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिये भी लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील की जा रही है। उन्हें अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी जा रही है। अब ‘आर यू अप फॉर इट’ मुहिम के जरिये वित्त मंत्री प्रकाश पंत का वीडियो बनाकर यू-ट्यूब चैनल पर डाला गया है, जिसमें वह लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
--
लोगों को दी जाएगी जानकारी
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान के लिए जल्द जिला प्रशासन की ओर से कैंपेन चलाकर लोगों को जानकारी दी जाएगी। बताया जाएगा कि पर्यावरण में पेड़ों की क्या महत्ता है, अगर हम अभी नहीं सुधरे तो भविष्य क्या दुष्परिणाम होंगे।
--
विकसित किया जाएगा मिश्रित जंगल
रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान के तहत फलदार पौधों के साथ ही चारा-पत्ती, फूल आदि के पौधे भी रोपे जाएंगे। जल्द ही इसे संबंध में एक बैठक होगी, जिसमें पौधों के वैराइटी का रेशियो तय किया जाएगा।
---
फोटो के साथ
लोग अभियान के साथ जुड़ें और दूसरों को भी जोडे़ं, तभी अभियान सफल साबित होगा। पर्यावरण एक है तो जाहिर है समस्या भी एक ही होगी। अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। उम्मीद है कि 10-15 हजार लोग अभियान में शामिल होंगे।
-मनुज गोयल, सिटी मजिस्ट्रेट