फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दर्शकों के लिए होगी वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था

दर्शकों के लिए होगी वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था

Sun, 03 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दर्शकों के लिए होगी वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए अधिकारियों से लेकर मंत्री तक जी-जान से जुटे हैं। इसी कड़ी में मैच से एक दिन पहले खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच आज होने वाले पहले टी-20 मैच की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के संबंध में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शनिवार को खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने स्टेडियम का संचालन कर रही कंपनी, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। इसके अलावा विद्युत विभाग, नगर निगम, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। लोनिवि को पार्किंग और जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही एडीएम वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल को मैच खत्म होने के बाद दर्शकों के लिए पर्याप्त वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था करने को कहा ताकि रात में उन्हें आवागमन में परेशानी न हो। इस दौरान अपर सचिव/निदेशक युवा कल्याण प्रशांत आर्य, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह, उपनिदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह, स्टेडियम के व्यवस्थापक एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंसियल सर्विसेज (आईएलएफएस) कंपनी के उपाध्यक्ष के शशिधर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खेल को बढ़ावा देने के लिए एकत्र हों पूर्व सीएम और विधायक
खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है। इस दिन का हम सभी को बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने टी-20 मैच के लिए सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ ही विधायकों को भी आमंत्रित किया। साथ ही कहा कि प्रदेश के युवाओं के उत्साहवर्धन और खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

--
बाहर से नहीं ले जा सकेंगे पानी की बोतल और खानपान सामग्री
स्टेडियम व्यवस्थापक के शशिधर ने बताया कि मैच के दौरान बाहर से पानी की बोतल, खानपान की सामग्री के साथ ही सिक्के, हेलमेट, स्मोकिंग सामग्री, लाइटर, छाता, छड़ी, नुकीली वस्तु और डंडे वाले झंडे ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा नशे में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नशे में आनों का टिकट भी निरस्त माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed