{"_id":"5af4adab4f1c1bea118b6645","slug":"41525984683-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मियों को बढ़ी तनख्वाह का जीओ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मियों को बढ़ी तनख्वाह का जीओ जारी
Updated Fri, 11 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनल कर्मियों को बढ़े वेतन का जीओ जारी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
उपनल कर्मियों के वेतन में 1500 रुपये बढ़ोत्तरी का शासनादेश जारी हो गया है। कर्मचारियों को अब वेतन में प्रतिमाह 1500 रुपये बढ़कर मिलेंगे। उपनल के सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
राज्य मंत्रिमंडल ने अप्रैल में हुई बैठक में उपनलकर्मियों के वेतन में 1500 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण आनंदवर्द्धन ने इसका शासनादेश जारी कर दिया। शासनादेश के अनुसार उपनल कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोत्तरी उनके खाते में आने वाले वेतन पर की गई है। इसके अलावा कर्मचारियों को पीएफ व अन्य लाभ के रूप में भी प्रतिमाह करीब 400 रुपये का फायदा होगा। इससे प्रतिमाह उन्हें कुल 1900 रुपये का फायदा होगा।
उपनल में वर्गवार वेतन का स्लैब
कर्मचारी पिछला वेतन अब वेतन
अकुशल 6796 8296
अर्द्धकुशल 7958 9458
कुशल 8939 10439
अति कुशल 10048 11548
अधिकारी 28175 29675