फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अफसर बोले, हमारा भी घर परिवार है...

अफसर बोले, हमारा भी घर परिवार है...

Fri, 16 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अफसर बोले, हमारा भी घर परिवार है...
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

स्थानांतरण के विरोध में उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों के स्वर प्रबंधन के खिलाफ मुखर हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं। ऐसे में अचानक तबादला होने से पूरा घर-परिवार डिस्टर्ब हो गया है।

उत्तराखंड परिवहन निगम अधिकारी एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों ने स्थानांतरण प्रक्रिया पर विरोध जताया। पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार ने वार्षिक स्थानांतरण नीति लागू की है। अप्रैल-मई में स्थानांतरण सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन रोडवेज प्रबंधन में मनमाने ढंग से स्थानांतरण कर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। पदाधिकारियों के अनुसार प्रबंधन ने 12 फरवरी को छह अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सभी के बच्चों की परीक्षाएं होने वाली हैं। कई लोगों के बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं हैं। ऐसे में तबादला आदेश से पूरा परिवार डिस्टर्ब है। पदाधिकारियों ने बच्चों की परीक्षाएं होने तक तबादलों को रद्द करने की मांग की है। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी कपूर, महासचिव प्रदीप सती, उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, सचिव पवन मेहरा, एमएन बेलवाल, राजीव गुप्ता, टीकाराम आदित्य समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed