{"_id":"5a68efc64f1c1b88268b672c","slug":"41516826566-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शुष्क रहेगा मौसम, मैदानों में कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शुष्क रहेगा मौसम, मैदानों में कोहरा
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो /अमर उजाला /देहरादून।
प्रदेशभर में बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने मैदानी जिलों में अगले 24 घंटे तक कोहरा छाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा पहाड़ की बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों तक ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।
प्रदेशभर में बुधवार को मौसम शुष्क रहा। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। राजधानी में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर आंशिक बादल आ सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। मैदानी जिलों विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे घना कोहरा रहेगा। वहीं राजधानी दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम को आंशिक बादल आ सकते हैं।