फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रात को तापमान बढ़ने से मिलेगी ठंड से राहत

रात को तापमान बढ़ने से मिलेगी ठंड से राहत

Thu, 11 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
रात को तापमान बढ़ने से मिलेगी ठंड से राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में आज और कल रात का तापमान बढ़ने से ठंड से राहत मिलेगी। पिछले करीब एक सप्ताह की तुलना में आज तापमान करीब दोगुना तक होने की उम्मीद है। इससे लोगों को सूरज डूबने के बाद हो रही तेज ठंड से कुछ राहत मिलेगी। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है, इससे मौसम में ठंडक कम हुई है।
पिछले कुछ दिनों से राजधानी के आसपास के इलाकों में रात का तापमान पांच डिग्री के आसपास बना हुआ था। विशेषकर शाम के समय तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। देर रात तक तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे सूरज डूबने के बाद एकाएक ठंड बढ़ रही है। लेकिन आज और कल इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दून में रात का तापमान करीब 11 डिग्री के आसपास तक पहुंच जाएगा। इससे शाम और रात को होने वाली तेज ठंडक से काफी हद तक राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार और शनिवार को रात अन्य दिनों की तुलना में कम ठंडी होगी।
विज्ञापन

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरा काफी कम हुआ है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मुक्तेश्वर, टिहरी, उत्तरकाशी समेत अन्य क्षेत्रों में भी दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे मौसम में कुछ गर्माहट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................
तापमान
अधिकतम-20
न्यूनतम-11
.....................
सूर्योदय- सुबह 7.16 बजे
सूर्यास्त- शाम 5.36 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed