फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क के लिए उपवास करेंगे ग्रामीण

सड़क के लिए उपवास करेंगे ग्रामीण

Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क के लिए उपवास करेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के तीन गांवों के लिए स्वीकृत सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने तहसील परिसर में एक दिवसीय उपवास करने का निर्णय लिया। यहां आयोजित बैठक में कहा गया कि 12 जुलाई को तहसील परिसर में प्रदर्शन के बाद उपवास करेंगे।

ब्लाक के बगोली-कोटी सड़क के कोटी बैंड से घतौड़ा, त्रिकोट और ऋषिवाड़ी के लिए वर्ष 2006 में 6 किमी सड़क की स्वीकृति मिली, लेकिन निर्माण अभी तक नहीं हो पाया। ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क न बनने से ग्रामीणों को 6 से 8 किमी पैदल चलना पड़ता है। सड़क के लिए 12 जुलाई को तहसील में एक दिवसीय उपवास किया जाएगा। इसके बाद भी यदि कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो आमरण अनशन किया जाएगा। बैठक में जगदीश सती, राकेश कोटियाल, विक्रम मिंगवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र मिंगवाल, पूर्व प्रधान नंदन सिंह, भगवत नैनवाल, पुष्कर सिंह, बलवीर, पुष्कर सिंह, सूरज नैनवाल आदि मौजूद थे। वहीं लोनिवि के ईई जेपी रतूड़ी ने बताया कि उक्त सड़क वन अधिनियम में फंसी है, स्वीकृति के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed