फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कीचड़

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कीचड़

Mon, 26 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कीचड़
रुड़की।
विज्ञापन

बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन एडीबी के कार्यों की वजह से बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। शहर की शायद ही कोई ऐसी सड़क या गली होगी। जहां पर बारिश से कीचड़ न हुआ हो।

शहर में एडीबी पिछले आठ-नौ माह से सीवर लाइन डालने का काम कर रही है। इसके लिए शहर की सारी मुख्य सड़कों को खोदा गया है। गली-मोहल्लों में भी खुदाई की जा रही है। एडीबी की ओर से लाइन डालने के बाद अधिकांश सड़कों को बिना मरम्मत छोड़ा जा रहा है। जिससे सड़कों पर मिट्टी के ढेर और गड्ढे ही गड्ढे हैं। सोमवार तड़के हुई झमाझम बारिश को देखकर लोग खुश हो गए। गर्मी से राहत मिली। लेकिन जब लोग घरों बाहर निकले हर जगह कीचड़ ही कीचड़ नजर आया। मालवीय चौक से रेलवे स्टेशन रोड, जीआईसी के सामने वाला रोड, रामनगर, कचहरी रोड, साकेत कालोनी, महावीर एन्क्लेव, आवास विकास, रामपुर रोड आदि सहित तमाम ऐसे मार्ग है। जहां बारिश के कारण कीचड़ हो गया। लोगों का कहना है कि यदि एडीबी ठेकेदार लाइन डालने के बाद तुरंत ही सड़कों की मरम्मत कर देते तो लोगों को यह इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। आने वाले दिनों में बरसात शुरू हो जाएगी। इसके बाद शहर की और अधिक दुर्दशा हो जाएगी। लोगों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मांग की है कि वह एडीबी का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराए जाने के निर्देश दें। साथ ही जहां पर लाइन डाली जा चुकी है। उन सड़कों की तुरंत मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed