{"_id":"593c27fe4f1c1b1a138b459a","slug":"41497114622-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में शराब बेचने पर महिलाएं भड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में शराब बेचने पर महिलाएं भड़की
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की।
सोलानी पार्क के समीप बाग में वाहन खड़ा कर शराब बेचने पर माजरा गांव की महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। लाठी-डंडों से लेस होकर पहुंची महिलाओं ने वाहन में शराब बेच रहे कारोबारी को दौड़ा दिया। सूचना पर समझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों की भी गुस्साए महिलाओं ने एक नहीं सुनी।
वाहन पर शराब का ठेका मलकपुर चुंगी का बैनर लगाकर पिछले तीन-चार दिनों से सोलानी पार्क स्थित बाग में शराब बेची जा रही थी। यहां लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। इससे नाराज माजरा गांव की महिलाओं ने शनिवार को हंगामा शुरू कर दिया। लाठी-डंडों से लेस होकर बाग में पहुंची महिलाओं ने शराब कारोबारी को वाहन हटाने के लिए कहा, लेकिन उसने सरकारी परमिशन की बात कहते हुए इससे इंकार कर दिया। इस पर महिलाएं भड़क गई। उन्होंने वाहन नहीं हटाने पर तोड़फोड़ की चेतावनी दी, तभी हंगामे की सूचना पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं के गुस्से को देखते हुए शराब बेच रहे कारोबारी को वहां से वाहन हटाने को कहा। इसके बाद शराब से लदा वाहन वहां से हटाया गया। इसके बावजूद काफी देर तक महिलाएं वहीं पर डटी रहीं। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में माजरा गांव की रीना, बबली, रोशनी, केला देवी, केशो, कमलेश, सरोज, सालू, सीमा, उर्मिला, रजनी आदि उपस्थित थीं।