फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   401 young army officer pass out from ima dehradun.

आईएमए से निकल भारतीय सेना का हिस्सा बने 401 जाबांज

Sat, 10 Dec 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Dec 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
401 young army officer pass out from ima dehradun.
परेड की सलामी लेते उप सेना प्रमुख ले. जनरल एनपीएस हीरा - फोटो : AmarUjala

आज शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही 401 नौजवान कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 53 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनपीएस हीरा ने परेड की सलामी ली।

विज्ञापन


भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आइएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है।

सुबह 8 बजकर 57 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। एडवांस कॉल के साथ ही देश के जाबांज परेड के लिए पहुंचे। कंपनी सार्जेंट मेजर ललित उपमन्यु, मोहित सैनी, विकास, अभिषेक भारद्वाज, अभिजीत, अनिल गंगोला,प्रसून कुमार व यान राज ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली।

विज्ञापन

कैडेट्स का शानदार मार्च देख हर कोई हुआ मंत्रमुग्ध

401 young army officer pass out from ima dehradun.
पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेते कैडेट्स - फोटो : AmarUjala

एडवांस कॉल के साथ ही सीना ताने देश के भावी कर्णधार असीम हौसले के साथ कदम बढ़ाते मल्ला राम गोपाल नायडू की अगुवाई में परेड के लिए पहुंचे। इसके बाद परेड कमांडर प्रत्यूष मोहंती ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली।

कैडेट्स का शानदार कदमताल को दर्शक दीर्घा में बैठा हर कोई मंत्रमुग्ध नजरों से देखे जा रहा था। अंतिम पग भरते ही युवा सैन्य अधिकारियों पर आकाश से हेलीकॉप्टरों के जरिए पुष्पवर्षा की गई।

लेफ्टिनेंट जनरल हीरा ने परेड की सलामी लेने के बाद ने कहा कि नव सैन्य अधिकारी परम्परागत और गैर परम्परागत चुनौतियों के लिए तैयार रहें।

प्रत्यूष को स्वॉर्ड ऑफ आनर

401 young army officer pass out from ima dehradun.
भारतीय सैन्य अकादमी - फोटो : AmarUjala

उन्होंने कैडेट्स को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। प्रत्यूष कुमार मोहंती को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान की गई। मल्ला राम गोपाल नायडू को स्वर्ण और सूयश गुप्ता को रजत पदक मिला।प्रत्यूष कुमार मोहंती को कांस्य पदक प्रदान किया गया, जबकि दीपक सिंह ने सिल्वर मेडल (टीजी-यूईएस) हासिल किया।

जार्ज प्रिंस कार्की सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर अलामिन कंपनी को मिला। इस दौरान कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी डिप्टी कमान्डेंट मेजर जनरल मंदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed