फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   4000 tulip bulbs planted in Lok Bhavan for Vasantotsav

Dehradun News: वसंतोत्सव के लिए लोकभवन में रोपे गए ट्यूलिप के 4000 बल्ब

Wed, 31 Dec 2025 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
4000 tulip bulbs planted in Lok Bhavan for Vasantotsav
-19 प्रजातियों व रंगों के ट्यूलिप बढ़ाएंगे लोक भवन में वसंतोत्सव का आकर्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने लोकभवन परिसर में ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। इस वर्ष लोक भवन में ट्यूलिप की 19 विभिन्न प्रजातियों एवं रंगों के कुल 4000 बल्ब रोपित किए जा रहे हैं। इनमें अर्ली, मिड और लेट प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब शामिल हैं, जो वसंतोत्सव 2025 तक पुष्पावस्था में रहेंगे। वसंतोत्सव के दौरान ट्यूलिप पुष्पों में विशेष रूप से ब्लैक, नारंगी एवं पर्पल रंग के ट्यूलिप प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रदेश में प्रयोगात्मक रूप से पहली बार दो प्रजातियों के 200 ट्यूलिप बल्ब लोक भवन परिसर में रोपित किए गए थे, जिनके परिणाम अत्यंत उत्साहवर्धक रहे। इसके उपरांत निरंतर नई-नई प्रजातियों के ट्यूलिप बल्बों का रोपण किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव तथा उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed