{"_id":"625db987d12a0740b2255339","slug":"40-thousand-passengers-have-done-online-registration-for-chardham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : चारधाम यात्रा के लिए 40 हजार यात्री कर चुके ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : चारधाम यात्रा के लिए 40 हजार यात्री कर चुके ऑनलाइन पंजीकरण
Tue, 19 Apr 2022 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:48 AM IST
सार
पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर है ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा। इस बार यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में आगामी चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। अब तक 40 हजार से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इस बार चारधाम यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद है। इस तेजी के साथ लोग पंजीकरण कर रहे हैं। उससे चारधामों में यात्रियों भीड़ का अंदाज आसानी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
तीन मई को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को विधि विधान से खुलेंगे। पर्यटन विभाग ने इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए यात्रियों को विभाग की वेबसाइट registrationtouristcare.uk.gov.in पर आनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के साथ ही यात्री को क्यूआर कोड भी मिलेगा। इससे यह पता लग सकेगा कि पंजीकरण करने वाले यात्री ने दर्शन किए हैं या नहीं। साथ ही यात्रियों के बारे में पूरी जानकारी रहेगी। अपर निदेशक पर्यटन विवेक चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अब तक 40 हजार से अधिक यात्री अपना पंजीकरण कर चुके हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू किया गया है। चारधाम की केयरिंग क्षमता के अनुसार ही यात्री जाएंगे। हमारा प्रयास है कि यात्रा सरल और सुगम हो। इसके लिए चारधामों में व्यवस्था की जा रही है। यह भी कोशिश है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री प्रदेश के अन्य मंदिरों में भी जाएं। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
-सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री