फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   40 stalls set up during Gaurav Mahotsav have become

Dehradun News: हाथी के गोबर की डायरी और हस्तशिल्प उत्पाद आ रहे पसंद

Thu, 16 Nov 2023 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
40 stalls set up during Gaurav Mahotsav have become
परेड ग्राउंड में आदि गौरव महोत्सव के दौरान लगाए गए 40 स्टाल आकर्षण का केंद्र बने हैं। इसमें कई तरह के उत्पाद हैं। इन उत्पादों के जरिए देशभर के जनजातीय समुदाय की समृद्ध और विविधतापूर्ण धरोहर को प्रदर्शित किया जा रहा है।
विज्ञापन




हस्तशिल्प से लेकर ऊनी कपड़ों तक के स्टाल पर लोगों की भीड़ लग रही है। कर्नाटक निवासी मनान यहां विशेष डायरी बेच रहे हैं। मनान बताते हैं कि उन्होंने हाथी के गोबर से डायरी बनाई है। इसके साथ ही बेकार चीजों का इस्तेमाल कर नई चीजें बनाई हैं।
विज्ञापन


महोत्सव में करीब एक हजार जनजातीय शिल्पकार भाग ले रहे हैं। इसमें जनजातीय संस्कृति, शिल्प, खान-पान, वाणिज्य और पारंपरिक कला को प्रदर्शत किया जा रहा है। राज्य जनजातीय शोध संस्थान की ओर से बिरसा मुंडा की जयंती पर आदि गौरव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में पहले दिन अलग-अलग राज्यों के कलाकारों की ओर से लगाए गए स्टाल पर दूनवासियों ने खूब खरीदारी की। शिमला बाईपास निवासी अंकुश ने बिस्किट, झंगुरे और मांडू का स्टाल लगाया। उन्होंने बताया कि यह बिस्किट हाथों से बनाए जाते हैं। इनकी कीमत 100 से 500 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन






स्वेटर और कुशन के स्टाल पर भी काफी भीड़ रही। यहां 800 से 5000 रुपये तक के स्वेटर हैं। कश्मीर निवासी इम्तियाज ने बताया कि उनका गर्म कपड़ों का स्टाल है। कश्मीर में मशीन से ऊनी कपड़े नहीं बनते, वहां सभी कपड़े हाथों से बनाए जाते हैं। इन ऊनी कपड़ों की खासियत है कि यह पश्मीना, कांजी, कलमकारा और ऊन से बनाए जाते है। इन कपड़ों की काफी डिमांड रहती है।




बनारस निवासी अमन ठाकुर ने बताया की उन्होंने बनारसी साड़ियों की प्रदर्शनी लगाई है। यहां 1500 से 1 लाख रुपये तक की साड़ियां मौजूद हैं। सभी साड़ियां हाथों से बनाई गई हैं। एक लाख की साड़ी में डिजाइनर काम सोने और चांदी से किया गया है। सिल्क की साड़ियों की भी काफी मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed