फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   40 out of 250 pilgrims stranded on Madmaheshwar footpath to temple rescued

Uttarakhand Weather: मद्महेश्वर को जोड़ने वाला पुल बहने से 250 यात्री फंसे, 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Tue, 15 Aug 2023 07:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग Published by: श्याम जी. Updated Tue, 15 Aug 2023 07:26 PM IST
सार

द्वितीय केदार मद्महेश्वर पैदल मार्ग से लेकर मंदिर तक फंसे 250 श्रद्धालुओं में से 40 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया है। पैदल मार्ग पर बणतोली के पास पैदल पुल बहने से श्रद्धालु फंसे हुए हैं।
 

विज्ञापन
40 out of 250 pilgrims stranded on Madmaheshwar footpath to temple rescued
यात्रियों को किया गया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग में द्वितीय केदार मद्महेश्वर पैदल मार्ग से लेकर मंदिर तक फंसे 250 श्रद्धालुओं में से 40 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया है। ऊखीमठ एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर बणतोली के पास पैदल पुल बह गया था। अन्य लोगों को भी जल्द रेस्क्यू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


रविनार को बारिश से द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर को जोड़ने वाला गौंडार-मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर बणतोली के पास सरस्वती (मोरकंडा) नदी पर बना पुल बह गया था। पुल के बहने से पैदल मार्ग से लेकर मंदिर तक 250 से अधिक श्रद्धालु फंसे गए। प्रशासन ने सभी यात्रियों से नदी का जलस्तर कम होने तक वहीं रुकने की अपील की थी। रविवार रात दो से सोमवार सुबह सात बजे तक मद्महेश्वर घाटी में भारी बारिश हुई थी। 
विज्ञापन


पांच घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से गाड़-गदेरों के साथ ही मधु गंगा और सरस्वती नदी में मलबा आने से जलस्तर बढ़ गया। इससे सरस्वती नदी पर बना पैदल स्टील गार्डर पुल का एक हिस्सा बह गया। पुल के बहने से द्वितीय केदार मद्महेश्वर का गौंडार गांव सहित तहसील मुख्यालय ऊखीमठ व जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से संपर्क कट गया है। साथ ही द्वितीय केदार की यात्रा भी ठप हो गई है। वहीं, पुल के दूसरे छोर से लेकर मंदिर तक 250 श्रद्धालु भी फंस गए थे। हालांकि इसमें से 40 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed