फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   38th National Games will create a framework migration of players will stop Dronacharya Award Subhash Rana

Uttarakhand: राज्य  के लिए सौगात राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी...तैयार होगा ढांचा, रुकेगा खिलाड़ियों का पलायन

Sat, 04 Jan 2025 11:25 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Jan 2025 11:25 AM IST
सार

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित सुभाष राणा ने राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को राज्य के लिए सौगात बताया। कहा कि खेल का जो ढांचा 10-20 वर्षों में बनना था, वह अब तुरंत बन जाएगा।

विज्ञापन
38th National Games will create a framework migration of players will stop Dronacharya Award Subhash Rana
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित कोच सुभाष राणा ने कहा, 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी राज्य के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। इस आयोजन से खेलों के लिए इतना बड़ा आधारभूत ढांचा उत्तराखंड में तैयार होगा, जिससे खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

कहा, राष्ट्रीय खेलों का आयोजन खिलाड़ियों के पलायन को भी रोकने वाला साबित होगा। राणा ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन और तैयारियों के लिए सीएम धामी को शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड की शूटिंग फेडरेशन से जुड़े राणा ने द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलने पर कहा, जब आपके काम को मान्यता मिलती है, तो स्वाभाविक तौर पर उत्साह बढ़ने के साथ खुशी मिलती है।

विज्ञापन

कहा, कई खेलों में अन्य प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रहे कई खिलाड़ी अब उत्तराखंड से खेलने के इच्छुक हैं। ऐसे कई खिलाड़ियों ने उनसे संपर्क किया है। कई खिलाड़ी खेलों की अन्य फेडरेशन से भी संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर खिलाड़ी/कोच ये हैं उपलब्धियां

चार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए हैं। वर्ष 1994 में इटली और 1998 में स्पेन में हुई विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था। कोच के तौर पर वर्ष 2020 में टोक्यो पैरालंपिक में शामिल हुई शूटिंग टीम को प्रशिक्षित किया था। इस टीम ने पैरालंपिक में पांच मेडल जीते थे।

ये भी पढ़ें...Dronacharya Award: उत्तराखंड का बढ़ा मान, शूटिंग कोच सुभाष राणा द्रोणाचार्य पुरस्कार से होंगे सम्मानित

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सुभाष राणा को हार्दिक बधाई। खेल क्षेत्र में उत्तराखंड दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है। अब राष्ट्रीय खेलों का आयोजन खेल विकास में एक नई इबारत लिखेगा। खेलों में उत्तराखंड और देश का नाम आगे बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों से अपील है कि वे राष्ट्रीय खेलों में अपनी भागीदारी निभाएं। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed