फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   34 thousand rupees were withdrawn from the woman's account by luring her with an offer

Dehradun News: ऑफर का झांसा देकर महिला के खाते से 34 हजार उड़ाए

Fri, 04 Oct 2024 04:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
34 thousand rupees were withdrawn from the woman's account by luring her with an offer
महिला के मोबाइल पर भेजा था लिंक, तहरीर के आधार पर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


शॉपिंग के नाम पर ऑफर का झांसा देकर एक महिला के खाते से ठग ने 34 हजार रुपये की रकम साफ कर दी। पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के शामली निवासी कुसुम का बेटा अंकित रुड़की क्षेत्र के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक का छात्र है। महिला अपने बेटे के साथ रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर कॉलोनी में किराये पर रहती है। महिला के मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया था कि वह एक ऑनलाइन कंपनी का कर्मचारी बोल रहा है। उसने बताया कि कंपनी की तरफ से त्योहार पर कंपनी के ऑनलाइन उत्पादाें पर खरीदारी करने पर भारी ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उसने महिला को बताया कि कंपनी के हर उत्पाद पर उन्हें 60 प्रतिशत तक की छूट का ऑफर दिया जाएगा। इसके लिए उसने कंपनी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही। साथ ही बताया कि इसके लिए एक लिंक उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर भेजा है। वह इस लिंक को ओपन कर रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। उसकी बातों में आकर महिला ने मोबाइल के व्हाट्सएप पर आए लिंक को ओपन कर दिया। लिंक ओपन करते ही खाते से 34 हजार रुपये साफ हो गए। खाते से निकासी का मैसेज आने पर उन्हें इसका पता चला। आननफानन महिला ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। वहीं, कोतवाली एश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed