{"_id":"6ad67ad49f34116c1f0a4107","slug":"3362-buildings-were-damaged-in-the-state-due-to-the-disaster-dehradun-news-c-5-hld1006-1094070-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राज्य में आपदा से 3362 भवनों को हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राज्य में आपदा से 3362 भवनों को हुआ नुकसान
विज्ञापन
देहरादून। राज्य में आपदा से काफी नुकसान हुआ है। तीन हजार से अधिक भवनों को नुकसान पहुंचा है, जबकि एक हजार से अधिक पशु क्षति हुई है। प्रदेश में नौ हजार किमी से अधिक सड़क बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार एक अप्रैल से 18 अक्तूबर से आपदा के कारण 69 लोगों की मृत्यु हुई और 76 लोग घायल हुए। भवनों को भी खासा नुकसान हुआ। 3143 भवनों को आंशिक और 208 को गंभीर नुकसान पहुंचा। 11 भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा छोटे- बड़े 1059 पशुओं की क्षति हुई है। राज्य की 9389 किमी सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन बताते हैं कि आपदा प्रभावित को एक सप्ताह के अंदर मदद उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा आपदा से जिन विभागों को क्षति हुई है, उनके प्रस्ताव आते जाते हैं उसी के अनुसार राशि जारी की जाती है। लोक निर्माण विभाग को राशि जारी की जा चुकी है।