फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   33 lots of mining chugan sold in 20 river drains including Respna, Bindal

देहरादून की रिस्पना, बिंदाल समेत 20 नदी नालों में खनन चुगान के 33 लॉट बिके

Fri, 13 Mar 2020 09:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
33 lots of mining chugan sold in 20 river drains including Respna, Bindal
प्रतीकात्मक तस्वीर
देहरादून जिले की रिस्पना और बिंदाल समेत 20 नदी नालों में खनन चुगान के 33 लॉटों की बिक्री बोली आधार पर की गई। इस बोली में कुल 43 लोगों ने हिस्सा लिया था, जिन्होंने इन 33 लॉटों के लिए कुल 10.41 करोड़ रुपये की बोली लगाई। इसके सापेक्ष 25 फीसदी राशि सरकार के पक्ष में पहले ही जमा की जा चुकी थी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने बीते वर्ष भी नदी नालों में रेत बजरी का खनन कराने को बोली प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन अंत समय में हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। प्रशासन का आंकलन है कि इन नदी नालों में लगभग पांच लाख घन मीटर बजरी पत्थर है जो बरसात में खतरा बन जाता है। ऐसे में इनके निस्तारण के लिए खनन होना बेहद आवश्यक है। बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में नीलामी समिति ने खुली बोली का आयोजन किया था।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में कुल 34 उप खनिज लॉटों के लिए बोली लगाई जानी थी, लेकिन 43 लोगों ने कुल 33 लॉट में ही रुचि दिखाई। इसके लिए आधार मूल्य लगभग 9.24 करोड़ रुपये तय किया गया था। बोली प्रक्रिया लगभग पांच घंटे चली, जिसमें कारोबारियों ने जमकर बोली लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में सभी 33 लॉटों के लिए 10.41 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई। सबसे अधिक बोली आधार दर से 956 फीसदी बद्रीश कॉलोनी पुल क्षेत्र और सबसे कम 101 फीसदी चीड़ नाला विकासनगर के लिए लगाई गई। मानसून सीजन शुरू होने से पहले सभी लॉटों में खनन कर निर्धारित आरबीएम का उठान किया जाना है। ताकि, बरसात में कोई समस्या सामने न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed