फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   33 candidates submitted claim in DAV

डीएवी में 33 प्रत्याशियों ने पेश की दावेदारी

Wed, 04 Sep 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
33 candidates submitted claim in DAV
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में 33 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए हैं। अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। उधर, एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी हिमांशु रावत के प्रमाण पत्रों पर एबीवीपी ने आपत्ति जता दी है, जिसकी जांच के लिए मामला ग्रीवांस कमेटी के पास भेज दिया गया है। बुधवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से सागर तोमर, एनएसयूआई से हिमांशु रावत व विजय सिंह, निर्दलीय निखिल शर्मा ने नामांकन किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए चार, महासचिव पद पर तीन, सहसचिव पद पर सात, विवि प्रतिनिधि पद पर छह और कोषाध्यक्ष पद पर नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन खत्म होने के बाद एबीवीपी के प्रत्याशी सागर तोमर ने एनएसयूआई प्रत्याशी हिमांशु रावत के प्रमाण पत्रों पर सवाल खड़े करते हुए नामांकन एवं एडमिशन रद्द करने की मांग की है। इस आपत्ति को सुनवाई के लिए ग्रीवांस सेल को भेज दिया गया है। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. गोपाल क्षेत्री ने बताया कि आपत्ति पर फैसला, नाम वापसी की पूरी प्रक्रिया बुधवार को संपन्न होने के बाद दोपहर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं का कहना है कि उनके प्रत्याशी हिमांशु के सभी प्रमाण पत्र दुरुस्त हैं। एबीवीपी को अपनी हार का डर सताने लगा है। इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बगावत से चौंके, मनाने में जुटे
डीएवी के नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों को ही दौड़ में माना जा रहा था। अचानक विजय सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया। वह गत वर्ष भी अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे थे। उनकी नाराजगी नामांकन के रूप में सामने आई तो एनएसयूआई पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। देर रात तक सभी पदाधिकारी विजय सिंह को मनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed