फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   32 doctor's transfer may be cancelled.

पहाड़ चढ़ने से बच सकते हैं 32 डॉक्टर

Sat, 22 Nov 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Nov 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
32 doctor's transfer may be cancelled.

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ स्थानांतरित हुए 32 डाक्टरों की अर्जी पर शासन फिर विचार करेगा। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए पहाड़ में ज्वाइनिंग देने में असमर्थता जताई है।

विज्ञापन


हालांकि प्रतिवेदनों पर शासन स्तर पर होने वाली सुनवाई के चलते तबादला आदेश में फिलहाल में कोई राहत नहीं है।

चिकित्सकों को तबादला नीति के तहत निर्धारित समय में ज्वाइन करना होगा। उधर, विभाग ने अभी तक ज्वाइन नहीं करने वाले 12 चिकित्सकों को एक तरफा रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अभी तक 73 चिकित्सकों ने अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों के तबादला पर शासन की सख्ती बनी हुई है। शासन ने अभी तक रिपोर्ट नहीं करने वाले शुक्रवार को 12 चिकित्सकों को एकतरफा रिलीव करने के आदेश दिए हैं। कुछ चिकित्सकों को मेडिकल बोर्ड की सिफारिश के चलते राहत दी जा चुकी है, जबकि कुछ रिलीव नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वजहों से मिल सकती है राहत

32 doctor's transfer may be cancelled.

चिकित्सकों के लिए राहत की बात यह है कि महानिदेशालय से तबादला आदेशों के खिलाफ आए प्रतिवेदनों की सुनवाई की जाएगी। लगभग 32 प्रतिवेदन महानिदेशालय के पास आए हैं, जिनपर तबादला नीति के तहत सुनवाई की जाएगी।

मेडिकल ग्राउंड पर पहाड़ चढ़ने राहत के प्रतिवेदनों को शासन सही पाता है तो उनकी तैनाती चार मैदानी जनपदों पर की जा सकती है। कुछ मामले पारिवारिक कारणों से है जिनके सही पाए जाने पर राहत मिल सकती है।

कुछ पेंच और भी
स्वास्थ्य विभाग के तबादलों आदेशों के तहत कुछ अस्पतालों से स्थानांतरित हुए चिकित्सकों को रिलीव करने पर स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ सकता है। कुछ पक्ष विपक्ष विधायकों ने अपने क्षेत्र में तैनात चिकित्सकों के तबादले पर विरोध जताया है। उनका कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सक को सरकार तभी हटाए जब उसके स्थान पर दूसरा विशेषज्ञ तैनात किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed