फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

Sun, 19 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कोर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से शनिवार को आयोजित पहले वार्षिक स्पोर्ट्स दिवस में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले अर्पिता छेत्री, अदिति, सोम्या, हर्षित, आशुतोष, वैष्णव, अनीता, दक्ष अखिलेश और आराध्या को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा, पद्मश्री एवं उत्तराखंड में अल्पसंख्यक समुदाय के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन और सदस्य तकनीकी यूआरसी मनोज जैन उपस्थित रहे। मेयर ने बच्चों को एक्टिव रहने के लिए खेल गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। स्पोर्ट्स दिवस का मुख्य आकर्षण प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर और 100 मीटर की दौड़ रही। प्ले ग्रुप, लोअर किंडर गार्डन और अपर केजी के बच्चों की दौड़ काफी रोचक रही। इस अवसर पर प्रिंसिपल विशाल गुप्ता और विनीता गेरा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed