फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इंस्पायर अवार्ड के लिए पंजीकरण शुरू

इंस्पायर अवार्ड के लिए पंजीकरण शुरू

Sat, 27 Apr 2019 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड के लिए पंजीकरण शुरू
इंस्पायर अवार्ड के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन व एससीईआरटी की ओर से ‘इंस्पायर अवार्ड-2019’ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। एससीईआरटी की निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि राज्य के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से 10वीं तक के छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके लिए ‘ई मैनेजमेंट इंस्पायर अवार्ड मानक’ पोर्टल पर 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक मॉडल बनाने होंगे। जिसमेें कुछ बच्चों के माडल को चयनित किया जाएगा। बच्चों को आधारित मॉडल का विकास करने के लिए 10000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि वे मॉडल को मूर्तरूप दे सकें। छात्रों के मॉडल को जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित होने के बाद बच्चे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि पिछले साल राज्य के 14000 बच्चों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया था। जिसमें 2808 बच्चों को चयन कर उन्हें आर्थिक सहायता दी गई थी। राज्य स्तर पर चयनित तीन छात्रों नीरज, रितिक व धर्मेंद्र ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राज्य से चयनित तीन विद्यार्थियों प्रीति, अभिषेक व जतिन के साथ ही शिक्षिका ममता ध्यानी को इस साल ‘सकूरा विज्ञान योजना’ के लिए चयनित किया गया है। यह तीनों बच्चे व शिक्षिका ध्यानी योजना के तहत जापान जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed