फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंडी शैली में बनेगी स्मार्ट सिटी की ग्रीन बिल्डिंग

उतराखंडी शैली में बनेगी स्मार्ट सिटी की ग्रीन बिल्डिंग

Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
उतराखंडी शैली में बनेगी स्मार्ट सिटी की ग्रीन बिल्डिंग
उत्तराखंडी शैली में बनेगी स्मार्ट सिटी की ग्रीन बिल्डिंग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाली ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण उत्तराखंड की वास्तुकला के अनुरूप किया जाएगा। उत्तराखंडी निर्माण शैली में बनने वाली बिल्डिंग में जिलाधिकारी कार्यालय समेत अन्य सरकारी दफ्तर शिफ्ट किए जाएंगे। शनिवार को हुई स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक में यह फैसला लिया गया। हालांकि अभी तक इसके लिए भूमि का चयन नहीं किया गया है।
शनिवार को देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यालय में प्रस्तावित बहुमंजिला ग्रीन बिल्डिंग का प्रस्तुतिकरण दिया गया। भवन का निर्माण राज्य की वास्तु शैली के अनुरूप किया जाएगा। साथ ही राज्य के प्रतीक भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इस बिल्डिंग में भविष्य में जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय महत्वपूर्ण दफ्तरों को शिफ्ट किया जाएगा। सभी सरकारी दफ्तर एक जगह होने से आम लोगों को फायदा मिलेगा। यह भवन अधिकतम ऊर्जा की बचत करने वाला होगा। भवन में अत्याधुनिक सुविधा युक्त कैंटीन, डिस्पेंसरी, क्रैच समेत अन्य सुविधाएं देने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन, इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- -
स्कूली बच्चों को दी जानकारी
स्मार्ट सिटी टॉक्स का आयोजन शनिवार को राजकीय बालिका जूनियर हाईस्कूल, खुड़बुड़ा में किया गया। प्रोजेक्ट के तहत विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड, बायोमेट्रिक समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। श्री भुवनेश्वरी देवी महिला आश्रम की स्वागता कैंथोला ने ‘स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ भारत’ के तहत छात्र-छात्राओं को सफाई से होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed