{"_id":"5c23b16dbdec2256aa76e909","slug":"31545843053-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा निखारने को आयोजित किया खेल महाकुंभ:नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा निखारने को आयोजित किया खेल महाकुंभ:नेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। युवा कल्याण विभाग की ओर से श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कालेज में खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में चंबा ब्लॉक के खिलाड़ियों ने वॉलीबाल, कबड्डी, दौड़ और लंबी व ऊंची कूद प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में ऋषिता ने बाजी मारी।
इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। सरकार युवाओं को खेलों में दक्ष बनाकर आगे बढ़ाने के लिए खेल महाकुंभ आयोजित कर रही है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं ने खेल महाकुंभ के बारे में बताया। पहले दिन आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में पांगरखाल प्रथम और जगधार द्वितीय रहा। कबड्डी में बालिका में दिखोलगांव प्रथम और विरोगी द्वितीय, बालक वर्ग में पांगरखाल प्रथम और जगधार द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका खो-खो में दिखोल गांव प्रथम पांगरखाल द्वितीय रहा। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ऋषिता प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और साक्षी रावत तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में ऋषिता, पूजा, प्रियंका, 800 मीटर दौड़ में प्रियंका, पार्वती, जाह्नवी, 1500 मीटर दौड़ में पायल, पूजा और रानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। लंबी कूद में सुहानी पुंडीर पहले, दिव्या पंवार दूसरे और दिव्याशी तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बैलवाल, बीडीओ मान सिंह राणा, उदय रावत, कमलनयन रतूड़ी, यशपाल रावत, त्रिलोक राणा और दौलत सजवाण आदि मौजूद थे।