फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धनतेरस पर बिके पांच हजार से अधिक वाहन

धनतेरस पर बिके पांच हजार से अधिक वाहन

Tue, 06 Nov 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर बिके पांच हजार से अधिक वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। धनतेरस पर वाहनों के बाजार में जमकर धन ‘वर्षा’ हुई। राजधानी में पांच हजार से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। सोमवार सुबह से शोरूम में वाहनों की बिक्री शुरू हो गई थी।
बाइक और स्कूटी के शोरूमों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। देर शाम तक मोटरसाइकिल की बिक्री 1800 के आसपास हुई। जबकि स्कूटी की बिक्री 2100 रही। इसकी प्रमुख वजह दो पहिया बनाने वाली कंपनियों की ओर से दी जा रही छूट रही। सभी कंपनियों की ओर से अच्छे ऑफर दिए गए थे। सान्वी मोटर्स के लक्षित बत्ता ने बताया कि धनतेरस पर वाहनों की अच्छी बिक्री हुई है। सुस्त बाजार ने तेजी पकड़ी है। उम्मीद है अगले दो दिन भी अच्छी बिक्री होगी। इसके अलावा शहर के विभिन्न शोरूमों में करीब 1500 कारों की बिक्री हुई। छोटी कारों की बजाय इस बार कॉम्पेक्ट और बड़ी गाड़ियों की ज्यादा मांग रही। ऑटोमेटिक गियर और नए फीचर्स से सुसज्जित होने के कारण बड़ी कारें लोगों की पहली पसंद रही।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के लिए रहेगी मारामारी
दिवाली की छुट्टी समाप्त होने के बाद धनतेरस पर बिके वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए आरटीओ में मारामारी रहेगी। हालांकि इस संबंध में आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए अतिरिक्त समय तक कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed