{"_id":"5bcf76eebdec2269a2077e55","slug":"31540323054-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर 73 ने ठोकी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर 73 ने ठोकी दावेदारी
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
नगर निकाय की छह सीटों पर अध्यक्ष पद के लिए 20 अक्तूबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया से लेकर आखिरी तिथि तक 73 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। अब 25 व 26 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अक्तूबर को नाम वापसी होगी। वहीं दूसरी ओर, नामांकन पत्रों के जमा होने के बाद निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में बैठाने के लिए तोड़ जोड़ शुरू हो गई है। अब देखने वाली बात होगी कि किस सीट पर कितने उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेते हैं और कितने उम्मीदवार मैदान में आखिर तक डटे रहते हैं।
मंगलवार को अंतिम दिन रुड़की, लक्सर और भगवानपुर तहसील में नामांकन पत्र जमा करने वालों का ताता लगा रहा। सबसे अधिक लोगों का जमावड़ा रुड़की तहसील में देखने को मिला। क्योंकि यहां पर झबरेड़ा, लंढौरा, मंगलौर, पिरान कलियर के नामांकन पत्र जमा किए गए। यहां पर 20 अक्तूबर से अब तक झबरेड़ा के लिए 05, पिरान कलियर के लिए 19, लंढौरा के लिए 10 व मंगलौर के लिए 14 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा किए हैं। इसके साथ ही लक्सर तहसील में नगर पालिका के लिए 16 और भगवानपुर तहसील में नगर पंचायत भगवानपुर के लिए 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इसके बाद अब बुधवार और बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं दूसरी ओर अब कुछ उम्मीदवारों को अपने-अपने पक्ष में बैठाने के लिए राजनीति सक्रिय हो गई। वहीं यह भी जोड़ तोड़ लगाए जाने लगे हैं कि किस निर्दलीय उम्मीदवार के खड़े रहने से किसको नुकसान और किसको फायदा होगा। क्योंकि 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की वापस के लिए समय रखा गया है। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी के बाद प्रत्येक सीट पर कुल उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।