{"_id":"5bcf5632bdec22697e538c8b","slug":"31540314674-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की भाभी ने अध्यक्ष पद के लिए कराया निर्दलीय नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की भाभी ने अध्यक्ष पद के लिए कराया निर्दलीय नामांकन
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैन सिंह रावत
सतपुली। नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की राह में बागियों ने रोड़े अटका दिए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की भाभी पूर्व प्रधान कांति देवी ने मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराकर चुनाव में नया ट्विस्ट ला दिया है।
मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री के भाई जगपाल सिंह रावत की पत्नी कांति देवी ने नामांकन करवाकर भगवा खेमे में हलचल पैदा कर दी, जबकि एक दिन पहले सोमवार को मुख्यमंत्री के दूसरे भाई बृजमोहन सिंह रावत के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन के साथ भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी अंजना वर्मा अपना नामांकन दाखिल करवा चुकी हैं। ऐसे में कांति देवी के नामांकन के साथ ही भाजपा की बागी उक्रांद से ताल ठोंक रही मीनू डंगवाल के नामांकन में कुछ भाजपा पदाधिकारियों के शिरकत करने से भाजपा की गुटबाजी सतह पर आ गई है। हालांकि पार्टी ने डैमेज कंट्रोल करने का दावा किया है।
दूसरी ओर, कांग्रेस भी बागियों से हलकान है। कांग्रेस की बागी मंजू मियां और रेनू देवी ने निर्दलीय नामांकन कराकर कांग्रेसी खेमे के रणनीतिकारों की पेशानी में बल डाल दिए हैं। मुख्यमंत्री की भाभी कांति देवी और कांग्रेस की बागी मंजू मियां ने हर हाल में चुनाव लड़ने का दावा करते हुए नाम वापसी की संभावनाओं को भी खारिज कर दिया।
विज्ञापन
सतपुली नगर पंचायत: अध्यक्ष पद पर सात, सभासद के लिए 14 नामांकन
सतपुली। चार वार्डों वाली नवसृजित नगर पंचायत सतपुली में नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए पांच और सभासद के लिए 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन कराए। अब तक अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद पद के लिए 14 प्रत्याशी नामांकन करा चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी किरन रौतेला ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन रौतेला की मौजूदगी में नामांकन किया। यूकेडी प्रत्याशी मीनू डंगवाल ने जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल और पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल की मौजूदगी में नामांकन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री की भाभी और पूर्व प्रधान कांति देवी, रेनू देवी और मंजू मिंया ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय नामांकन करवाया।
वहीं, सभासद के लिए वार्ड नंबर एक से स्वाति और ज्योति देवी, वार्ड नंबर दो से थामेश्वर कुकरेती, जगमोहन सिंह नेगी, महेंद्र ध्यानी, आनंद सिंह और चिरंजीलाल धस्माना, वार्ड नंबर तीन से सरत सिंह, देवेंद्र राणा, चंद्रमोहन डोबरियाल और चंद्रमोहन रावत और वार्ड नंबर चार से आरती देवी, कांति देवी और ऊषा देवी ने नामांकन करवाया।