{"_id":"5bc79a6bbdec2269a12fbab8","slug":"31539807851-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर और आईटीएम ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर और आईटीएम ने जीते मुकाबले
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट में आईटीएम ने गवर्नमेंट कॉलेज सतीपुर को, और गवर्नमेंट कॉलेज गोपेश्वर ने यूएससीटी को हराकर पूरे अंक हासिल किए। मुकाबले बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर खेले गए।
पहला मैच गवर्नमेंट कॉलेज गोपेश्वर और यूएससीटी के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए गोपेश्वर की टीम 11.5 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई। वैभव ने 15 और प्रवीन, मयंक व सुनील ने 9-9 रनों का योगदान दिया। यूएससीटी के गेंदबाज साजिद ने पांच और फैजल दो विकेट लेने में सफल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएससीटी की टीम 12.4 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए और मैच पर तीन विकेट से विजय प्राप्त की। टीम के लिए माजिद ने 19, अजीम ने 12 व मंयक ने 8 रनों का योगदान दिया।
दूसरा मुकाबला आईटीएम और गवर्नमेंट कॉलेज सतीपुर के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आईटीएम ने निर्धारित 15 ओवर में 135 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज अंकित (27) और आशीर्वाद (31) ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। इसके बाद अंकाश ने 15 व अपूर्व ने नाबाद 9 रन बनाए। 36 रन अतिरिक्त के रूप में आए। 136 रनों के जवाब में उतरी सतीपुर की टीम आईटीएम की गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए। पूरी टीम केवल 26 रनों पर ऑलआउट होकर पवेलियन लौट गई। आईटीएम के लिए सूफियान ने चार और हर्षित व आयुष ने दो-दो विकेट चटकाए। इस तरह आईटीएम ने 109 रनों से जीत दर्ज की।