{"_id":"5bc0f441bdec22698671e3b9","slug":"31539372097-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामपुर में मिला गुलदार के शावक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामपुर में मिला गुलदार के शावक का शव
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर
वन विभाग की श्यामपुर रेंज में एक मादा गुलदार के शावक का शव मिलने की सूचना वन गुर्जरों ने वन विभाग को दी। इससे विभाग में खलबली मच गई। वन विभाग के अधिकारी और डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कर दफना दिया।
श्यामपुर रेंज के रसूलपुर बीट कक्ष संख्या एक पीली के जंगल में बृहस्पतिवार की देर शाम करीब डेढ़ वर्ष के मादा गुलदार का शव वन गुर्जरों ने देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन प्रभागीय अधिकारी आकाश वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पुंडीर और सहकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शावक के शव को कब्जे में लिया। शव पर चोट के निशान भी मिले है। माना जा रहा है कि किसी दूसरे गुलदार के पंजों के निशान हैं। इस वजह से वन विभाग के अधिकारी आपसी संघर्ष मौत का कारण मान रहे हैं, वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल सकेगा।